Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। देशभर में नवरात्रि को लेकर तैयारियां की जा रही है। रविवार यानि 11 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रहे है। ऐसे में विशेष सजावट के साथ घर-घर में घट स्थापना की भी तैयारियंा हो रही है। बीकानेर के देशनोक में स्थित देवी माँ करणी जी के विश्व विख्यात मंदिर में भी विशेष व्यवस्था की गयी है। नवरात्रि के दौरान 10 अक्टूबर से मंदिर 24 घंटे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा। इस बार भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। आमतौर पर दो कतारों में दर्शन करवाए जाते हैं, लेकिन इस बार पहली बार पांच कतारों की व्यवस्था की जाएगी।

 

नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर, रविवार को घट स्थापना के साथ होगी। मंदिर में सुबह 9:32 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी।
नवरात्रि में देशनोक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए वाहनों की पार्किंग के लिए करणी सागर मैदान निर्धारित किया गया है। इससे मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू रखने में मदद मिलेगी। मंदिर ट्रस्ट की ओर से 250 से अधिक सेवादार लगाए गए हैं। ये दर्शन व्यवस्था संभालने, श्रद्धालुओं को रास्ता दिखाने, कतारों को व्यवस्थित करने और जरूरत पडऩे पर सहायता उपलब्ध कराने का काम करेंगे।

 

नवरात्रि का प्रमुख आकर्षण 18 अक्टूबर को करणी माता का जन्मोत्सव रहेगा। सप्तमी के अवसर पर मां करणी के जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस बार सप्तमी दो होने के कारण 18 अक्टूबर को जन्मोत्सव शोभायात्रा सुबह 9:15 बजे श्री करणी माता मंदिर से रवाना होगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!