राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा ने पंचायतवार प्रभािरयों, जिलेवार प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। आज भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी के आदेशों से 7 जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की है। पाली और राजसमंद जिले में तीन-तीन प्रभारी लगाए गए है। वहीं जोधपुर, जैसलमेर, जालोर, दौसा, अजमेर ग्रामीण में दो-दो प्रभारी लगाए गए है। पाली में बीकानेर भाजपा के नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत को प्रभारी बनाया गया है। शेखावत बीते दिनों हुए निकाय चुनावों में जीतकर पार्षद बने थे। जिन्हें बाद में महापौर चुनाव में भी भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। जिसमें उनकी हार हो गयी थी। शेखावत पूर्व में भी कई जिलों में पार्टी का दायित्व निभा चुके है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE