Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेशभर में होने वाले पंचायतीराज चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस सहित तमाम राजनीतिक दल अलर्ट मोड़ पर आ गए है। भाजपा ने आज पंचायतों में प्रभारियों की संशोधित सूची जारी की। दो दिनों पूर्व भी प्रभारियों की नियुक्ति की गयी थी लेकिन अब संशोधित सूची जारी की गयी है।

 

जिसमें कई बदलाव किए गए है। इसी बीच कांग्रेस ने प्रदेश के सभी 41 जिलों में पर्यवेक्षक लगाए गए है। जिनको चुनाव के बाद नतीजों और बाडाबंदी तक की जिम्मेवारी दी गयी है। कांग्रेस ने कई दिग्गज उतारे है जिनमें 5 सांसद और 7 विधायक भी शामिल हैं। इसमें 6 नेताओं को दो-दो जिलों में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। उदयलाल आंजना को बीकानेर, सांसद मुरारीलाल मीणा को भरतपुर-डीग, विधायक रोहित बोहरा को उदयपुर-सलूंबर, रफीक खान को डूंगरपुर-बांसवाड़ा, सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक हेम सिंह शेखावत को जोधपुर-फलौदी और पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया को नागौर व डीडवाना-कुचामन जिले का पर्यवेक्षक लगाया है।

पर्यवेक्षक लगाए गए नेता पंचायत चुनाव का मैनेजमेंट संभालने से लेकर पूरी निगरानी रखेंगे। प्रदेशाध्यक्ष को लगातार फीडबैक देंगे। टिकट वितरण के बाद समय पर उम्मीदवार का सिंबल जमा होने से लेकर चुनाव प्रचार की रणनीति बनाने में भी इनकी भूमिका रहेगी। वोटिंग के बाद बाड़ेबंदी का मैनेजमेंट संभालने में भी पर्यवेक्षकों का रोल रहेगा। जिले में प्रमुख और प्रधान बनाने के लिए बाड़ेबंदी से लेकर उम्मीदवारों के चयन तक लगातार प्रदेश नेतृत्व को फीडबैक देंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!