राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी सुरेन्द्र पचार की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों सहित कुल 40 हजार के इनामी मनीष भादू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अनुसार आरोपी की गंगानगर, हनुमानगढ़, फलोदी, बीकानेर पुलिस को तलाश थी।
आरोपी कई बार पुलिस को पहले भी चकमा देकर फरार हो चुका है। ऐसे में पुलिस ने बारीकी से कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल, गुजरात, नोखा, नागौर, जोधपुर सहित कई जगहों पर फरारी काट चुका है। बताया जा रहा है कि आरोपी बीते कई दिनों से स्कार्पियों में फरारी काट रहा था। कार्रवाई करने में सीओ सिटी अनुज डाल, डीएसटी प्रभारी सुरेन्द्र पचार, साइबर सेल के एएसआई दीपक यादव की अहम भूमिाक रही।


