राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घड़साना में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए आरएलपी प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल जा रहे है। इससे पहले बेनीवाल बीकानेर के सर्किट हाउस पहुंचे। जहां पर विजयपाल बेनीवाल, प्रभुदयाल गोदारा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बेनीवाल का स्वागत किया। बेनीवाल सर्किट हाउस से घड़साना में चल रहे आंदोलन में शामिल होंगे। बेनीवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार के साथ-साथ कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया।
बेनीवाल ने कहा कि किसान अपनी जायज मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे है लेकिन सरकार उनकी बातों को सुनने को तेयार नहीं है। ऐसे में मुझे न्यौता मिला है तो में आज जा रहा हूं। बेनीवाल ने कहा कि सरकार अगर सीधे सीधे तरीके से मान जाए तो अच्छा है नहीं तो अब हम आर पार के मूड में है। बेनीवाल ने कांग्रेस पर भी व्यंग्य कसते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब युवाओं की कमी हे ऐसे में सीजेपी के प्रोटेस्ट का सहयोग लेना पड़ रहा है। बेनीवाल ने कहा कि केन्द्र की सरकार ने अघोषित अपातकाल लगा दिया है। लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है लेकिन कोई सुनवाई करने वाला नहीं है।


