Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर में वाहनों की चोरियों की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। इसी बीच कोर्ट बिल्डिंग् में खड़ी बाइक भी चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में अधिवक्ता बिरमदेव रामावत ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दी है। घटना 8 अक्टूबर को नई कोर्ट बिल्डिंग के अंडरग्राउंड की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि हमेशा की तरह उसने अपनी स्पलेंडर बाइक को अंडरग्राउंड की पार्किंग में खड़ा किया था। जब वापिस आकर संभाला तो गाड़ी गायब मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोर्ट बिल्डिंग के अंडरग्राउंड से गाड़ी चोरी के बाद सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है क्योंकि इस पार्किंग में सुरक्षा के लिए बाकयदा सुरक्षाकर्मियों भी तैनाती की गयी है। ऐसे में गाड़ी चोरी हो जाने के बाद सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गए है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!