राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को स्कार्पियों के बिजली के ख्ंाभे से टकरा जाने की खबर सामने आयी हे। घटना दाऊजी रोड़ की है। जहां पर तेज रफ्तार स्कार्पियों अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गयी। जानकारी के अनुसार इस घटना में दो लोगों के चोटें आयी है। जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद एकबारगी मौके पर अफरा तफरी सी मच गयी। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।


