राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर-देशनोक मार्ग पर सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर-देशनोक मार्ग पर करणी गौशाला के पास की है। जहां पर आमने-सामने से दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी। हादसे में तीन लोग घायल हुए है। जिनमें दो गंभीर घायलों को पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार तीनों घायल देशनोक करणी माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में उषा देवी, बाबूलाल और चुरू के रहने वाले भवानी घायल हुए है। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर गंभीर हाल में बाबूलाल और भवानी को ट्रॉमा सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। हादसे में दोनेा बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी।


