Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। किसानों की सिंचाई पानी की समस्या को लेकर लगातार करीब एक महीने से आंदोलन की राह पर है। आज आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल भी घड़सान पहुंच गए। जहां पर कई घटें तक प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत, वार्त का दौर चला लेकिन सहमति नही बन पायी। जिसके बाद बेनीवाल ने सवा नौ बजे तक अल्टीमेटम दिया और कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गयी तो गंगानगर के लिए कूच करेंगे।

 

जिसके बाद सवा नौ बजे तक कोई जवाब नहीं मिलने पर बेनीवाल ने कूच का एलान कर दिया और गाडिय़ों से कूच के लिए निकल गए। बेनीवाल के साथ सैकड़ों गाडिय़ों के साथ किसान भी मौजूद है। अनूपगढ़ शाखा में सिंचाई पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन 31वें दिन में पहुंच गया है।

 

किसानों के श्रीगंगानगर पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अनूपगढ़-घड़साना क्षेत्र के टोल नाकों पर जाम लगा दिया है। बता दे कि इससे पहले आज दिन में हनुमान बेनीवाल बीकानेर पहुंचे थे। जहां पर मीडिया से बातचीत करते हुए बेनीवाल ने कहा था कि आज मांगे मनवाकर ही आएंगे। बेनीवाल ने सरकार को सीधे अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि सरकार अगर सीधे सीधे मान लेगी तो अच्छी बात है अन्यथा आर पार के लिए हम तैयार है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!