राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जयपुर में कल सह प्रभारी के साथ हुए मंथन के बाद आज बीकानेर में कांग्रेसी नेताओं की बैठक आयोजित की गयी। आज बीकानेर जिला देहात की पोलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर देहात के कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष बीकानेर देहात बिशनाराम सियाग व शहर के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, विधायक नोखा सुशीला डूडी,पूर्व विधायक वीरेंद्र बेनीवाल, मंगला राम गोदारा, रेवंत राम पंवार, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मूँड़, पूर्व जिला प्रमुख मोडा राम मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष देहात एवं भूदान बोर्ड अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, देहात की महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांति बेनीवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के देहात जिला अध्यक्ष सत्तू ख़ान, सामाजिक एवं न्याय विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी, प्रकोष्ठ के देहात जि़लाध्यक्ष ओम प्रकाश, एनएसयूआई देहात के अध्यक्ष श्री कृष्ण गोदारा, हरि राम बाना आदि उपस्थित हुए। आज आयोजित हुई बैठक में दो प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
1-एक परिवार से एक ही सदस्य को टिकिट दी जानी चाहिए ताकि कार्यकर्ताओं को ज्यादा अवसर मिल सके।
2-यदि कोई पूर्व सांसद/प्रत्याशी,विधायक/प्रत्याशी,पूर्व जिला प्रमुख, पूर्व या वर्तमान जिला अध्यक्ष,प्रदेश स्तर का कोई अध्यक्ष,अग्रिम संगठन,प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष,पूर्व या वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष या इनके समकक्ष टिकिट की माँग करे तो उस गंभीरतापूर्वक विचार किया जाना चाहिए।


