राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कैंपर के अनियंत्रित होकर पलटने से आधा दर्जन लोगों के घायल हो जाने की खबर सामने आयी हे। घटना श्रीडूंगरगढ़ के हेमासर गांव के पास की है। जहां पर नेशनल हाईवे-11 पर एक कैंपर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में कैंपर में सवार आधा दर्जन लोग घयल हो गए। जिनको आसपास के लोगों और सामाजिक संंगठनों के सेवादारों ने अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि घायलोंं में महिलाएं व बच्चे शामिल है। जानकारी के अनुसार कैंपर में सवार लोग नवरात्रि के पावन पर्व पर देशनोक करणी माता के दर्शन करके वापिस अपने गांव झुझुनूं की और जा रहे थे। इस दौरान कैंपर हादसे का शिकार हो गयी।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE