राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज से देशभर में नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया है। नवरात्रि पर माँ जी के पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को पिकअप द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ के पल्लू इलाके की है। जहां पर एक सड़क हादसे में 3 युवकों की जान चली गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे बीकानेर रेफर किया गया है। यह हादसा तब हुआ जब एक पिकअप ने पैदल जा रहे 4 युवकों को टक्कर मार दी। पल्लू थाने में रामप्रसाद ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके भतीजे मोहित कुमार (35) और दोस्त अजय, अशोक व रुपेश 10 अक्टूबर की रात किकरालिया गांव से पल्लू माता मंदिर के लिए पैदल निकले थे। रात झेदासर गांव से निकलते ही एक तेज रफ्तार पिकअप ने इन सभी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मोहित, अजय और अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।


