Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अलसुबह केईएम रोड़ पर दुकान में आग लग जाने और धू-धू कर लपटें दिखाई देने की खबर सामने आयी है। घटना चौतीना कुंआ क्षेत्र की है। जहां पर एक दुकान में अलसुबह आग लग गयी। जिसकी आग फैलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गयी। कुछ ही मिनटोंं आग की लपटें आसपास की दुकानों तक पहुंच गयी। अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में कई दुकानों को नुकसान पहुंचा दिया।

 

सूचना मिलते ही आसपास के लोग, फायर बिग्रेड़ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव के कार्य शुरू किए गए। सूचना पर मौके पर उप महापौर पंकज गहलोत भी पहुंचे। गहलोत ने बताया कि एक दुकान में आग लगी थी। जो कि कई दुकानों तक पहुंच गयी। ऐसे में आसपास की दुकानों में भी नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी सामने आयी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!