राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। संस्कृत विद्यालय में पढऩे वाले नाबालिग के पानी में डूबने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में लूणकरणसर के रहने वाले मामराज ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा रामनिवास जो कि देवीकुंड सागर कृपात्री स्वामी धर्मसंघ संस्कृत विद्यालय में पिलछे साढ़े तीन सालों से पढ़ाई कर रहा था। 11 अक्टूबर की सुबह सुचना मिली कि उसका बेटा पानी में गिर गया। परिवादी के अनुसार उसका बेटा तालाब में गिर गया। जिसके चलते डूबने से उसकी मोत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE