राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग से लगने वाले अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से हथियारों का जखीरा पकड़ा गया है। श्रीगंगानगर जिले के भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रावला इलाके में देर रात ड्रोन से आरडीएक्स और हथियार गिराए गए। पाकिस्तानी ड्रोन से संदिग्ध सामान गिराने की आशंका के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई रावला के गांव में की गयी है।
रात करीब 9 बजे से सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की कई टीमें कार्रवाई में जुटी हैं। जानकारी के अनुसार एक सुरक्षा एजेंसी के पास पुख्ता जानकारी थी, जिसके आधार पर टीमों ने ऑपरेशन किया
इस दौरान भारी मात्रा में हथियारों से जुड़ी चीजें बरामद होने की सूचना है। इसमें पिस्टल, मैगजीन, बंदूक के कारतूस और क्रष्ठङ्ग शामिल हैं। जानकारी के अनुसार कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया गया। एजेंसियों ने मौके से 2 पिस्टल, 4 मैग्जीन, 600 राउंड कारतूस का पैकेट जब्त किया हे । पुलिस ने डिलीवरी लेने पहुंचे दो लोगों को भी पकड़ा है।


