Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेशभर में नौकरी के इंतजार में आवेदन कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर सामने आयी है। स्वायत शासन विभाग ने इस सम्बंध में आदेश जारी किए है। आदेशें के अनुसार सफाई कर्मचारियों की भर्ती के आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 अक्टूबर कर दी है।

 

स्वायत्त शासन विभाग ने राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स-2022 के तहत सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए 27 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके तहत प्रदेश के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। विभाग ने अभ्यर्थियों से 15 अगस्त से 28 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। बाद में विभाग ने भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव किया था। पहले आवेदन की तारीख बढ़ाकर 13 अक्टूबर की गई थी। अब इसे 28 तक कर दिया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!