Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। नवरात्रि के आरंभ होने के साथ ही बीकानेर के अनेक स्थानों पर रामलीला मंचन शुरू हो गया। बीकानेर में वर्षों से अनेक स्थानों पर आयोजन होते आ रहे है। इसी बीच बीकानेर के प्रसिद्ध मंदिर नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर के प्रांगण के संतोष माता मंदिर रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। श्री राम कला मंदिर संस्थान एवं रोटरी कल्ब बीकानेर रॉयल के तत्वावधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रथम रात्रि का शुभांरभ भगवान गणेश जी व मां सरस्वती की आरती से हुआ। प्रथम दृश्य में नारद मोह का दृश्य दिखाया गया। गीत उठ जाग मुसाफिर भोर भई अब नैन कहा जो सोवत है जो सोवत है सो खोवत है जो जागत है सो पावत है

द्वितीय दृश्य श्रवण कुमार व राजा दशरथ गीत हाय जालिम तेरा क्या बिगाड़ा तेरे सीने पर क्यों तूने मारा कोई करता खाता मेरी जाहिर क्यों अभागे को जल भरते मारा । संस्थान के अध्यक्ष और पार्षद गिरीराज जोशी ने बताया आज के मुख्य अतिथी समाजसेवी रामेश्वर अग्रवाल , माणक सोनी ने भगवान गणेश जी आरती की। रामलीला के किरदार में गणेश जी की भूमिका में नवीन बोडा़, सरस्वती की भूमिका में चेतना भादाणी, भारत माता की में रिधीमा मारु- प्रेरणा मारू, भूमिका, दशरथ की भूमिका मक्खन जोशी, श्रवण की भूमिका भैरु भादाणी, भगवान इन्द़, निलेश चतुर्वेदी, लालदेव, गोपाल, कामदेव साहिल आदि ने मंचन किया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!