राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बातों लेकर और विश्वास जीतकर लाखों की ठगी करने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो को उतरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जेएनवीसी पुलिस टीम ने थानाधिकारी देवेन्द्र राठोड़ के नेतृत्व में की है। इस सम्बंध में नवीन कुमार चोहान ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि आरोपी उसके परिवार और उससे अच्छे सम्बंध बनाए और उसका विश्वास जीता। जिसके बाद आरोपियों ने 20 लाख नकद, 4 लाख के आभूषण ठगी कर ले गए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सीतापुर उतरप्रदेश से रोहित बाजपेयी और उसकी पत्नी अन्नू बाजपेयी को जेल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कई राज्यों में ठगी की शिकायतें दर्ज है।


