Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद के 41 तथा पहले चरण की चार पंचायत समितियों के 60 सदस्यों के नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हुई। जिला परिषद सदस्य के लिए मंगलवार को अंतिम दिन कुल 176 अभ्यर्थियों ने 182 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। इससे पहले सोमवार तक कुल 31 अभ्यर्थियों ने 33 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए थे। इस प्रकार जिला परिषद सदस्य के लिए मंगलवार को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के अंतिम समय तक 207 अभ्यर्थियों ने कुल 215 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।

 

पहले चरण की पंचायत समितियों के सदस्यों की नाम निर्देशन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया भी हुई सम्पन्न
इसी प्रकार पहले चरण में छत्तरगढ़, खाजूवाला, पूगल और रुणिया मुख्यालय बीकानेर पंचायत समिति सदस्यों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हुई। मंगलवार को छत्तरगढ़ में 38 अभ्यर्थियों ने 38, खाजूवाला में 55 अभ्यर्थियों ने 57, पूगल में 29 अभ्यर्थियों ने 30 एवं रुणिया में 60 अभ्यर्थियों ने 69 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। इस प्रकार मंगलवार तक छत्तरगढ़ में 57 अभ्यर्थियों ने 57, खाजूवाला में 79 अभ्यर्थियों ने 81, पूगल में 55 अभ्यर्थियों ने 56 तथा रुणिया में 96 अभ्यर्थियों ने 105 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।

 

जिला परिषद एवं पहले चरण की पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गई है। इसके बाद प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 14 अक्टूबर, बुधवार को प्रात: 11 बजे से की जाएगी। नाम वापसी 15 अक्टूबर, गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक होगी। नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

 

द्वितीय चरण की लोक सूचना जारी, नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू
पंचायती राज आम चुनाव के तहत द्वितीय चरण में होने वाले चुनावों के लिए लोक सूचना मंगलवार को जारी कर दी गई है। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है।
द्वितीय चरण में जिले की हदां, बीठनोक, बज्जू, कोलायत एवं बीकानेर पंचायत समितियों में चुनाव होंगे। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के पहले दिन बीकानेर पंचायत समिति के सदस्य पद के लिए तीन अभ्यर्थियों ने तीन नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। अन्य किसी भी पंचायत समिति में मंगलवार को कोई नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!