राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से बस में सवार होकर नाथद्धारा जा रहे युवक की बस से गिरने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जोधुपर के करवड़ क्षेत्र की है। इस सम्बंध में युवक के पिता की रिपोर्ट पर बस ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार वल्लभ गार्डन में रहने वाले कृष्णा पी. माधवानी की मौत हुई है।
युवक के पिता ने बताया कि वे और उनका बेटा बीकानेर से नाथद्वारा जाने के लिए 12 अक्टूबर रात मिलन ट्रैवल एजेंसी की बस नंबर में बैठे थे। रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच बस जोधपुर में आईआईटी गेट नंबर 02 के पास पहुंची। तब बेटा बस में बने वॉशरूम में जा रहा था। बस का आगे का मुख्य गेट खुला था। बस की स्पीड तेज होने के कारण बेटा गेट से नीचे सड़क पर गिर गया। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आईं। वे और बस में मौजूद लोग उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


