राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रास्ता रोककर छीना झपटी करने और पैसे लूट कर ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के किशोरी देवी स्कूल के सामने 9 अक्टूबर की रात की है। इस सम्बंध में तिलकनगर निवासी हनुमानाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि रात को वह अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान मकान वाली गली में घुमते ही पीछे से बाइक पर सवार दो लोग आए। दोनो ने उसका रास्ता रोक लिया और छीना झपटी करने लगे। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए उसकी पेंट की जेब से तीन-चार हजार रूपए छीनकर भाग गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE