राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। आगामी दिनों में बड़े त्यौंहार है। ऐसे में आमजन के साथ-साथ जिला प्रशासन भी त्यौंहार को लेकर विशेष तैयाारियों में जुटा है। इसी के चलते आज कोटगेट पुलिस थाने में विभिन्न विभागों और व्यापारियों के साथ बाजारों में सुचारू रूप से यातायात, साफ सफाई और व्यवस्था को लेकर मीटिंग आयोजित की गयी।

जिसमें थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, निगम के प्रभारी प्रदीप चारण, यातायात प्रभारी कानाराम के साथ-साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहें। मीटिंग के बाद सभी ने व्यापारियों से भी मुलाकात करते हुए समझाईश की है कि यातायात सुचारू और व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। टीमों ने शहर के मुख्य बाजार कोटगेट, दाऊजी रोड़, केईएम रोड़, स्टेशन रोड़, फड़ बाजार, खजांची मार्केट क्षेत्र में फुटपाथ पर सामान बेचने, आमजन द्वारा अपना वाहन नो पार्किंग में खड़ा करने के चलते हो रही यातायात अव्यवस्था के सम्बंध में चर्चा की।
इसके बाद बाजार में घुमकर दुकानदारों, फुटपाथ पर सामान बेचने वालों से समझाईश की गयी और सड़क पर सामान ना बेचने और नो पार्किंग में वाहन खड़े ना करने की भी हिदायत दी गयी। टीमों ने भविष्य में ऐसा कृत्य करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। स्टेशन रोड़, कोटगेट, फड़ बाजार पाईंट पर टैक्सी खड़ा करने के कारण होने वालेे व्यवधान को लेकर भी समझाईश की गयी।


