Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इन दिनों राजस्थान में चुनाव का शोर है। इसी बीच दिलदहला देने वाली खबर सामने आयी है। घटना चुरू के तारानगर से जुड़ी है। जहां पर चुनाव लडऩे की बात को लेकर बेटे-बहु को बोलेरो से रौंद देने का आरेाप है। इस सम्बंध में बहु के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। घटना तारानगर तहसील के चंगोई गांव की मंगलवार रात की है। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है।

 

 

गाड़ी जब्त कर ली है। बुधवार दोपहर तारानगर थाने में बहू के पीहरवालों ने आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस ने बीच-बचाव कर आरोपी को छुड़ाया। जानकारी के अनुसार चंगोई निवासी रामचंद्र का गांव में धर्मकांटा है। वह चंगोई गांव से सरपंच का चुनाव लडऩा चाहता था। लेकिन उसका इकलौता बेटा रविंद्र और बहू महिंद्रा उसे चुनाव लडऩे से मना कर रहे थे।

 

इसी बात को लेकर कई दिन से परिवार में विवाद हो रहा था। मंगलवार रात भी पिता-पुत्र में घर पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद रविंद्र और महिंद्रा धर्मकांटा पर चले गए। उनके पीछे रामचंद्र भी पत्नी धर्मा देवी के साथ पहुंच गया। जहां पर झगड़े के बाद पिता ने बेटे-बहु को बोलेरो से रौंद दिया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!