राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज महापौर पद के प्रत्याशी के लिए नामाकंन हुए। कांग्रेस की और से अनिल कल्ला, भाजपा के सुरेन्द्र ङ्क्षसह शेखावत के साथ-साथ कांग्रेस से पार्षद का चुनाव जीते नवरत्न डागा ने भी दो नामांकन किए। एक कांग्रेस और एक निर्दलीय के रूप में, डागा के नामांकन के बाद शहर कांग्रेस में चिंता है।
42 पार्षदों के साथ बहुमत का आंकड़ा प्राप्त कर चुकी कांग्रेस के पार्षद द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बागी होकर पर्चा भरने के बाद से ही शहरभर में अनेक तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी है। चर्चाएं है कि कहीं भाजपा कोई खेला ना कर जाए। वहीं दूसरी और प्रशिक्षण शिविर के नाम पर निगरानी में रखे हुए पार्षदों का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिसमें कुछ पार्षद एक गाने पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे है। इसी वीडिया के तेजी से वायरल होने के बाद अब चर्चाएं शुरू हो गयी कि आखिर मामला क्या है। इन सब दृश्य के बीच भाजपा जो कि 27 के आंकड़े पर खड़ी है वो उत्साहित है और भाजपा समर्थक बोर्ड बनाने की बात कर रहे है। निर्दलीयों के सहयोग से और कांग्रेसी पार्षदों की आश में यह जादुई आंकड़ा छुने के लिए भाजपा अब भी आश्वस्त है हालांकि देखने वाली बात होगी कि आखिर यह ऊंट किस करवट बैठता है क्योंकि इसका निर्णय तो चुनाव के परिणाम ही तय करेंगे।
भाजपा नेताओं का दावा है कि कांग्रेस के शिविर में रूके पार्षदों में गुट बने हुए है और क्रॉस वोटिंग होगी। ऐसे में माना जा सकता है कि भाजपा अब कांग्रेस के क्रॉस वोटिंग पर ही नजर बनाए हुए है। वहीं आज नामांकन करने पहुंचे नवरत्न डागा ने भी कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी और पूर्व मंत्री पर परिवारवाद का आरोप लगाया। डागा ने कहा कि सब कुछ एक ही परिवार को मिलेगा तो कार्यकर्ता क्या करेंगे।


