Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों आए निकाय चुनावों के परिणामों के बाद आज निकाय प्रमुख के नामांकन का अंतिम दिन था। बीकानेर शहर के निगम क्षेत्र के अलावा, नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, नापासर, लूणकरणसर, खाजुवाला में प्रमुख के लिए आवेदन किए गए। बीकानेर जिले में छह पालिकओं और निगम क्षेत्र के 27 आवेदन किए गए है। जिनमें कई जगहों पर प्रत्याशियों द्वारा दो-दो आवेदन किए गए है। बीकानेर नगर निगम के मेयर के लिए कुल चार नामांकन किए गए है। जिनमें कांग्रेस की और से अनिल कल्ला, भाजपा की और से सुरेन्द्र ङ्क्षसह शेखावत ने नामांकन किए है। इसी तरह कांग्रेस से जीतकर पार्षद बने नवरतन डागा ने एक कांग्रेस तो दूसरा निर्दलीय के रूप में नामांकन किया है।

 

इसी तरह देशनोक में कुल छह नामांकन हुए है। जिनमें ओमप्रकाश-सरिता ने दो-दो, चंदा देवी और रामकंवरी ने एक-एक नामांकन किया है। खाजूवाला में भाजपा के मंगल सिंह, कांग्रेस के मुनसुब और रेणु ने नामांकन किया है। लूणकरणसर से भाजपा के चन्द्रमोहन और कांग्रेस के गणेश नाथ ने नामांकन किया है। नापासर में पूजा ने निर्दलीय और कांग्रेस, माया ईणखियां ने निर्दलीय और संगीता ने भाजपा की और से नामांकन किया है। इसी तरह नोखा से भाजपा के दिनेश, रेवंतराम, बजरंग लाल ने निर्दलीय और कम्युनिस्ट पार्टी की और से नामांकन किया है। डंूगरगढ़ में भाजपा के नारायण प्रसाद, कांंग्रेस के राधेश्याम, जगदीश-जतन ङ्क्षसह ने निर्दलीय के रूप में नामांकन किया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!