राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूनरासर गांव में लगने वाले श्री हनुमानजी मेला (दिनांक 17.09.2026 से 19.09.2026 तक) में पैदल यात्रियों व श्रद्धालुओ की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु बीकानेर पुलिस द्वारा भारी भीड के मद्देनजर निम्न पुलिस व्यवस्था की गई है
कैप्टन चन्दर चौधरी सर्किल, बीकानेर (म्यूजियम सर्किल) से गुसांईसर गांव तक वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
पुनरासर गांव में श्री हनुमान जीम ले में जाने वाले श्रद्धालुओ की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु बीकानेर से जयपुर की ओर जाने वाले समस्त (दुपहिया, तिपहिया, चौपहिया) वाहन कैप्टन चन्दर चौधरी सर्किल, बीकानेर (म्यूजियम सर्किल) से मेजर पूर्ण सिंह सर्किल पंचशती सर्किल-शिवबाडी चौराहा-शिवबाडी मंदिर के सामने से होते हुये जोहड-बीड के पास से नापासर फांटा चौराहा से नापासर-गुसांईसर-सेरूणा के मार्ग से जयपुर की ओर जा सकेगे।
जयपुर से बीकानेर की ओर आने वाले वाहन गुसांईसर से नापासर के मार्ग कैमल फार्म / जोहड बीहड के पास से होते हुये बीकानेर में प्रवेश करेगे।
नौरंगदेसर कच्चे मार्ग पर सेवा वाले वाहन बीछवाल बाईपास होते हुये पेमासर फांटा होकर बम्बलू नौरंगदेसर जा सकेगे।
बीकानेर से जयपुर व जयपुर से बीकानेर को आवागमन करने वाले वाहन कृपया परिवर्तित मार्ग का उपयोग करे।
मेले में पैदल श्रद्धालुओ हेतु लगाने वाले सभी सेवा समिति दल हाइवे पर जयपुर की ओर जाने वाली बांयी साईड सडक से 50 फिट दूरी पर अपने टैन्ट लगायेगे, ताकि पदयात्रियो को मेला के दौरान आवागमन में परेशानी ना हो एवं सडक पर यातायात जाम नहीं हो।
पुनरासर मेले के दौरान डी.जे. सिस्टम लगे व्हीकल पूर्णतया प्रतिबंधित है एवं कोई भी डी.जे. का प्रयोग नहीं करेगे एवं बीकानेर से जयपुर जाने वाली सडक के दांहिने ओर स्टॉल / टैन्ट नहीं लगायेगे। श्रद्धालुगण एवं श्रद्धालुओ की सेवा में लगे सभी सेवादल राज्य सरकार द्वारा मेलो के संचालन के संबंध में समय समय पर जारी किये गये दिशा निर्देशो की पालना करेगे। सेवा के पाण्डाल / टैंट सिर्फ उत्तर दिशा रोड के (बांयी तरफ) ही लगायेगे। सभी श्रद्धालुगणो से अपील है कि सड़क के किनारे चले, झुण्ड बनाकर नहीं चलें, आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दें तथा सड़क यातायात नियमों की पालना करें।


