राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए इनामी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में सदर पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी रमेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की हे। इस सम्बंध में 10 जून को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को करीब 6 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरपु्तार किया था। इस प्रकरण में आरोपी ने एमडी शब्बीर अली से खरीदना बताया था। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने शब्बीर अली को गिरफ्तार किया है। जिस पर पुलिस टीम ने 5 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस आरोपी से पुछताछ में जुटी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE