राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में महापौर चुनावों को लेकर आज भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने आज नामांकन की है। शेखावत ने आज नामांकन करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व ने हम पर भरोसा दिखाया है। उसको लेकर साधुवाद दिया। शेखावत ने कहा कि कल्ला कांग्रेस ने फिर से परिवारवाद का सबूत देते हुए अपने ही घर के सदस्य को महापौर प्रत्याशी बनाया है। शेखावत ने कहा कि कल्ला परिवार चाहता है कि मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष, महापौर सभी एक ही परिवार के हो जो कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ नाइसांफी है।
शेखावत ने कहा कि मुझे भरोसा है कि पार्षद अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनेंगे। शेखाावत ने इस दौरान पूरे नियम और विधि विधान से अपना पर्चा दाखिल लिया। इस दौरान शेखावत के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी विश्नोई, भाजपा नेता गोपाल गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, अशोक प्रजापत के साथ-साथ प्रस्तावक के रूप में दीपक व्यास मौजूद रहें।


