Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज महापौर के नामांकन के लिए कुल तीन नामांकन किए गए है। भाजपा-कांग्रेस के अलावा कांग्रेस के एक अन्य पार्षद नवरत्न डागा ने भी नामांकन किए है। डागा ने दो नामाकंन किए है। जिनमें दोनों में निर्दलीय प्रसतव बने है। जो कि चर्चा का विषय बने हुए है। नवरतन डागा के दोनों नामांकन में निर्दलीय पार्षद प्रस्तावक बने हैं। बताया जा रहा है कि एक नामांकन में निशा पारीक और दूसरे में दीपक तंवर प्रस्तावक हैं। वहीं, अनिल कल्ला के प्रस्तावक पार्षद नवल पुरोहित हैं, जबकि सुरेंद्र सिंह शेखावत के प्रस्तावक दीपक व्यास बने हैं।

 

नवरतन डागा कांग्रेस से मेयर पद के दावेदारों में शामिल थे। पार्टी की ओर से अनिल कल्ला का नाम तय होने के बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया। डागा ने सवाल उठाया कि कल्ला परिवार को ही बार-बार टिकट क्यों दिया जाता है। नवरतन डागा वार्ड 50 से पार्षद चुने गए हैं। इसी वार्ड में पार्षद के टिकट को लेकर शहर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट भी हुई थी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!