Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। रामदेवरा से दर्शन कर लौट रही पिकअप आज ट्रक से भिड़ गयी। हादसे में दो की मौत हो गयी। वहीं एक दर्जन के करीब घायल हुए है। जिनको अस्पताल ले जाया गया। घटना श्रीगंगानगर के समेजाकोठी क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर कालूवाला ढ़ाबे के पास पिकअप ट्रक से भिड़ गयी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए।

 

इनमें 7 की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पिकअप में फंसे और घायल लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में समेजा कोठी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!