Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों रूपए ऐंठने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में खाटूश्याम नगर निवासी सुंदरलाल जाट ने प्रेम प्रकाश मेहरा व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 26 दिंसबर 2025 की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसे फोन कर सपंर्क कर बताया कि में कृषि विज्ञान केन्द्र उदयपुर में सरकारी सेवा में हूं तथा बीकानेर में उसकी अच्छी जान पहचान है। जिसके बाद आरोपी ने उसे कहा कि में अफसरों से सैटिंग करके तुम्हे नौकरी लगा दूंगा। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसे अपनी बातों में लेकर झांसे में लिया और फिर अलग-अलग बैंक खातें में लाखों रूपए ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!