राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खेलते समय रस्सी से फांसी लग जाने से 8 वर्षीय मासूम की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना हदां पुलिस थाना क्षेत्र के गांव खजोड़ा में 5 मई की दोपहर को 3 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतका के पिता रूपाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका बेटी ममता खेल रही थी। इस दौरान रस्सी से खेलते समय उसकी बेटी के रस्सी से फंदा लग गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!