राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क किनारे मृत अवस्था में व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना रानी बाजार क्षेत्र की है। जहां पर इंडस्ट्रीयज एरिया में रोड़ नंबर 8 के पास यह शव मिला है। सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों खादिम खिदमतगार सोसायटी, असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर पहुंचे और कोटगेट पुलिस के सहयोग से मृतक के शव को एंबुलेंस से पीबीएम ले जाया गया।

मृतक की पहचान भंवर ङ्क्षसह के रूप में हुई है। इस दौरान ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी राजकुमार नसीम, सोयेब भाई, मो जुनैद ख़ान, अब्दुल सतार, इमरान व
अयूब चाचा, अजहरुद्दीन, विकास कुमार, राजकुमार खडग़ावत आदि मौजूद रहें।



