राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आमने-सामने से दो बाइक के भिड़ जाने और तीन लोगों के गंभीर घायल हो जाने की खबर सामने आयी हे। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के बीदासर रोड़ की है। जहां पर बाना और ऊपनी के निकट दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में कुल चार लोग घायल हुए है।

 

जिनको आसपास के लोगों को सहयोग से अस्पताल ले जाया गया ।जहां पर तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रेफर किया गया है। रैफर किए गए तीन में से दो की हालात ङ्क्षचताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चारों युवक बाना के रहने वाले है। एक बाइक पर सवार हनुमान व राजुराम बाना उपनी से जा रहो थे वहीं राकेश व नरेन्द्र ऊपनी की और जा रहे थे। इस दौरान दोनो बाइक टकरा गयी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!