राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। मिडिल ईस्ट में तनाव खत्म होने की और बात तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे में दुनिया ने राहत की सांस ली है। माना जा रहा है कि अगले 48 घंटे में युद्ध विराम को लेकर बड़ा एलान हो सकता है। ईरान और अमेरिका के बीच इसको लेकर 14 सूत्री मांग पर राय बन रही है। जिसमें होर्मुज, परमाणु सहित विभिन्न मुद्दे शमिल है । हालांकि अभी यह फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन बातचीत पहले से ज्यादा आगे बढ़ चुकी है।

 

ड्राफ्ट के मुताबिक, ईरान न्यूक्लियर प्रोग्राम को कुछ समय के लिए रोक सकता है। बदले में अमेरिका धीरे-धीरे प्रतिबंध कम करेगा और ईरान के जब्त किए हुए अरबों डॉलर जारी कर सकता है। साथ ही, होर्मुज में दोनों तरफ से लगाई गई पाबंदियों में भी ढील दी जाएगी।
हालांकि सबसे बड़ा विवाद न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकने की अवधि को लेकर है। ईरान 5 साल का प्रस्ताव दे चुका है, जबकि अमेरिका 20 साल चाहता था। अब बीच का रास्ता निकालने की कोशिश हो रही है।

 

सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित बातचीत करीब एक महीने तक चल सकती है, जिसमें दोनों पक्ष कुछ रियायतें देने पर भी विचार कर रहे हैं। इसके तहत ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अपनी पाबंदियों में ढील दे सकता है, जबकि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर दबाव कम करने की दिशा में कदम उठा सकता है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि दो महीने से चल रहा यह युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है और इस संघर्ष के कारण तेल और प्राकृतिक गैस की जो खेप रुक गई थी, वह फिर से शुरू हो सकती है।

 

ऐसे में दुनिया ने राहत की सांस ली है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोलियम पदार्थ और गैस को लेकर जारी मारामारी पर भी ब्रेक लग सकते हैं हालांकि दोनो देशों के बीच अभी भी ऑफिशियल ऐलान का इंतजार किया जा रहा है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!