राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार द्वारा स्कूटी सवार को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर के कालु रोड़ की है। जहां पर बुधवार शाम को करीब सवा पांच बजे के आसपास कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार के हेलमेट होने के चलते बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार एक युवक अपनी स्कूटी से कालू गांव से लूणकरणसर लौट रहा था। इसी दौरान भोपालाराम ढाणी फांटा के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। मौके पर मौजूद भवानी सिंह ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़ को सूचना दी। सूचना मिलते ही महिपाल सिंह ने बिना देरी किए मौके पर एंबुलेंस भिजवाई।
टाइगर फोर्स टीम के सदस्य राकेश मूंड और प्रभु नाथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत लूणकरणसर उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार जारी है। स्कूटी सवार युवक के हेलमेट लगे होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।



