राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बढ़ती गर्मी और तापमान को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कांटिया ने एक सराहनीय कदम उठाया। उन्होंने ऑफिस और बाबा रामदेव मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए पानी पीने और दाना खाने की व्यवस्था करते हुए पालसिये लगवाए।
गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी और भोजन की भारी कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आशीष कांटिया की यह पहल पक्षियों के लिए राहत भरी साबित हो रही है।

उन्होंने पालसियों में स्वच्छ पानी भरवाया और दाना रखने की भी उचित व्यवस्था की, जिससे पक्षियों को आसानी से भोजन मिल सके। इस अवसर पर अरविन्द कांटिया, जियाराम लेखला व अन्य युवा साथी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस कार्य को सफल बनाया। स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया। यह प्रयास न केवल पक्षियों के संरक्षण में सहायक है, बल्कि समाज को भी जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश देता है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!