राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सीकर के रहने वाले दो कॉमेडियन के बीच तकरार अब सड़कों पर आ गयी है। शेखावटी के रहने वाले कॉमेडियन बन्नू उर्फ बनवारीलाल और पंकू उर्फ पंकज सोनी के बीच शुरू हुआ विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। दरअसल मंगलवार की रात को पंकू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो रोते हुए कहता दिखाई दे रहा है कि वो परेशान हे और उसके घरवालों को भी परेशान किया जा रहा है।

 

ऐसे में वो कभी भी अगर गलत कदम उठा ले तो उसकी जिम्मेवारी उसकी यानि बन्नू और पुलिस की होगी। जिसके बाद सोशल मीडिया जमकर लोग पंकू के समर्थन में आ गए ओर बन्नू को ट्रोल करने लगे। कुछ समय के लिए तो बन्नू को अनफॉलो के मैसेज भी तेजी से वायरल हुए। जिसके बाद आज बुधवार को पंकू ने अपने समर्थकों के साथ एसपी से मुलाकात की और एसपी को ज्ञापन सौंपा।

पंकू ने मीडिया से कहा- पुलिस ने 5 मई की रात 8 बजे घर में घुसकर कैमरे निकाले और मेरे परिवार के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया। हमें घर खाली करने की धमकी दी। उस वक्त घर पर मेरे माता-पिता और मामी मौजूद थी। पंकज सोनी ने कहा कि दोस्ती में मैंने घर की रजिस्ट्री नहीं करवाई थी। हालांकि सबूत के तौर पर मेरे पास खुद के नाम का बिजली का बिल और उस वक्त बनाए वीडियो हैं।

 

जिसके बाद बुधवार शाम को बन्नू ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि बनवारीलाल को बन्नू और पंकज को पंकू बनाने वाला ऊपरवाला है। जो बना सकता है, वो बिगाड़ भी सकता है। धन-दौलत, लालच, सब कुछ तेरा-मेरा ऊपरवाले के सामने कुछ भी नहीं है, ऊपरवाला एक मिनट में सब कुछ बराबर कर देता है।

 

हालांकि जनता से ये उम्मीद नहीं थी कि बनवारी की कब्र खुदेगी या बनवारी लालची है और नीच है, ऐसी बातें करने लगेंगे। मैं लालची नहीं हूं। लेकिन कई बार ये होता है कि इंसान एक पक्ष सुनकर भावनाओं में बह जाता हूं। बन्नू ने कहा कि वो सबूत के साथ अपना पक्ष रखेगा।
सोशल मीडिया पर दोनो के बीच की तकरार को लेकर जमकर कमेंट किए जा रहे है और कुछ सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर पंकू के समर्थन में वीडिया बनाकर भी शेयर कर रहे हैं जबकि बन्नू को अनफॉलो करने के कमेंट भी किए जा रहे हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!