राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में पुलिस का नशीले पदार्थो के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस टीमें लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आज गंगाशहर पुलिस टीम ने घड़सीसर रोड़ पर एक मकाम में कांस्टेबल मुखराम की सटीक आसूचना पर रेड़ मारी।

 

थानाधिकारी परमेश्वर सुथार की अगुवाई में यह रेड़ की गयी। पुलिस ने उमाशकर नाम के व्यक्ति के घर से नशीले कैप्सुल का जखीरा पकड़ा है। पुलिस टीम ने करीब 22 हजार नशीले कैप्सुल पेरागेब्लिन व ट्रेपेन्टाडोल जब्त किया है। फिलहाल पुलिस टीम आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। बता दे कि एसपी कच्छावा के निर्देशन में तस्करी और तस्करों के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!