राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद लगातार हत्या की खबरें निकलकर सामने आयी है। बीती रात को बंगाल भाजपा के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी की हत्या कर दी गयी। जानकारी के अनुसार अधिकारी के पीए चन्द्रनाथ रथ की कार को रोका और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए हत्या कर दी गयी। घटना के समय चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने घर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे थे।

 

उनके साथ ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति भी था। कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर डोलतला से मध्यमग्राम के बीच एक कार पीछे से आई और स्कॉर्पियो के सामने जाकर रास्ता रोक दिया। फिर एक बाइक पर हमलावर आया और स्कॉर्पियो की बाईं तरफ से 6 से 10 राउंड फायरिंग की। चंद्रनाथ को 4 गोलियां लगीं। इनमें दो गोलियां सीने से आर-पार हो गईं। एक गोली पेट में लगी। ड्राइवर बुद्धदेब बेरा को भी गोली लगी।

 

घटना के बाद हमलावर कार छोड़कर बाइक से फरार हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चंद्रनाथ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर की हालत गंभीर है। भाजपा ने टीएमसी पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!