Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रीट परीक्षा में जनेऊ उतरवाने को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामला डूंगरपुर के सुदरपुर परीक्षा केन्द्र से जुड़ा है। जहां पर दो अभ्यर्थियों की परीक्षा में एंट्री करते समय जनेऊ उतरवाई गयी थी। जिसके बाद विप्र फाउंडेशन सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया था। इसको लेकर विप्र फाउंडेशन ने ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी। जांच के बाद सुंदरपुर परीक्षा केंद्र की महिला सुपरवाइजर (कॉलेज लेक्चरर) को सस्पेंड और पुनाली सेंटर के हेड कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। विप्र फाउंडेशन सहित कई संगठनों ने कलेक्टर अंकित कुमार सिंह को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी। जांच में पाया गया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दिशा-निर्देशों में जनेऊ को आपत्तिजनक नहीं माना गया है। इसके बाद दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई।
विप्र फाउंडेशन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि जनेऊ एक धार्मिक संस्कार है और इसे उतरवाने के लिए कोई सरकारी आदेश भी नहीं है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!