राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय सेना ने जमकर करारा प्रहार किया है। जिसके बाद पाकिस्तान ने दुनिया के दूसरे कई देशों से एक बार फिर सहयोग मांगा है। वहीं दूसरी और नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने शुक्रवार सुबह एक बार फिर ड्रोन से हमले का प्रयास किया है। जिसकी पुख्ता जानकारी अब तक सामने नहीं आयी है। वहीं चंडीगढ़ में शुक्रवार को हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। वॉर्निंग एयरफोर्स स्टेशन से जारी की गई। शहर में सायरन की आवाजें गूंज रही हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों से घर में रहने की अपील की है। लोगों से घरों की खिड़कियों से भी दूर रहने को कहा गया है। इसके साथ ही पंचकूला में भी सायरन की आवाजें गूंज रही है।
दूसरी तरफ बॉर्डर से लगे कई गांवो को खाली करवाया जा रहा है। बॉर्डर से 20 किलोमीटर के दायरे में गांव खाली कराए जा रहे हैं। इसी बीच दिल्ली में रक्षा मंत्रालय में अहम बैठकों का दौर जारी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!