Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इन दिनों रामदेवरा की और जाने वाले भक्तों का हुजुम है। बीकानेर शहर हो या फिर ग्रामीण अंचल या फिर अन्य प्रदेशों से आने वाले भक्त हर कोई बाबे की भक्ति में लीन है लेकिन कई बार पैदल यात्रियों के साथ दुर्घटना हो जाती है। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए श्री बजरंग धोरा मित्र मंडल ने अनूठी मुहिम शुरू की और रेडियम के स्टीकर लगा कर लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिए रवाना किया।

श्री बजरंग धोरा धाम के आशीष दाधीच के नेतृत्व में सेवादारों ने हर पैदल चलने वाले की पीठ पर लटके बैग, दोपहिया वाहन के आगे-पीछे और कार-ट्रक आदि के आगे और पीछे रेडियम के स्टीकर चिपकाए। यहां तक ट्रेक्टर ट्राली, ट्रेलर और भारी वाहनों पपर भी रेडियम के स्टीकर लगाए ।

 

आशीष दाधीच ने बताया कि रामदेवरा मेले में लाखों की संख्या में यात्री पैदल जाते है और गर्मी के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु रात्रि में भी पैदल यात्रा करते है। रात के समय दुर्घटना की आशंका ज्यादा होती है, ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए ये रेडियम के स्टीकर चिपकाए गए हैं। मित्र मंडली की ओर से शोभासर रोड पर यात्रियों के बैग पर रेडियम स्टीकर चिपकाए। पैदल यात्रियों ने इस सेवा को बहुत ही सार्थक बताया है। यात्रियों ने कहा कि इससे वाहन चालकों को दूर से चमकते हुए रेडियम स्टीकर नजर आएंगे और चालक सतर्क हो जाएंगे। इस मौके पर बाबूसिंह राजपुरोहित,अशोक,अनुज मनोज, वासुदेव, रामचंद्र, मुकेश, नृसिंह, जितेंद्र, राधाकिशन,मदन, अविनाश,ओम प्रकाश,अजय,महावीर सिंह,विनोद,मनीष,अमित आदि ने सेवाएं दी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!