राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नेशनल हाईवे-62 पर श्रीगंगानगर की है। जहां पर चूनावढ़ क्षेत्र के नेतेवाला के पास हाईवे पर कार और ट्रक के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार तीनों युवक कार में बुरी तरीके से फस गए। जानकारी के अनुसार भीषण हादसे में जेन कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ट्रक और कार दोनों में आमने- सामने की टक्कर हुई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मोनू वर्मा , कुलदीप सिंह व प्रदीप लूणा निवासी गंगानगर की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवकों के शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए और मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।


