Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। छतरगढ़ के सुरजनवाली में हुए निर्मम हत्याकांड में अब तक पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। प्रथम दृष्टया घरेलू बात को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है हालांकि फिलहाल पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद ही आगे की जानकारी मिल पाएगी। हत्याकांड में पिता-पुत्र सहित तीन की हत्या हुई है। मृतकों में खारवाली निवासी जिंदू खान और उसके बेटे करीम खान की हत्या हुई है साथ ही सुरजनवाली निवासी अलीशेर की हत्या हुई है।

 

वहीं इस हमले में नब्बू नाम के व्यक्ति को चोटें लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार दो पक्षों में विवाद हुआ था। झगडऩे वाले दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार है। चाकू से एक-दूसरे पर हमला किया गया।पुलिस ने तीनों शवों को छत्तरगढ़ के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। इसके बाद से छत्तरगढ़ अस्पताल में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है। हॉस्पिटल में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। हत्याकांड की जानकारी मिलते ही एसपी मुदृल कच्छावा मौके पर पहुंचे और दोनो पक्षों के लोगों से बातचीत की।

 

जिसके बाद शव को लेने पर सहमति बन गयी। कच्छावा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी ने कहा कि बयान और जांच में ही सामने आ पाएगी कि यह घटना पूर्व से सुनियोजित थी या फिर आकस्मिक हुई है। फिलहाल इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!