राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पराली से भरे ट्रक में करंट के चलते ड्राइवर की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर के सुरनाणा गांव की है। जहां पर पराली से भरा हुआ ट्रक लेकर ड्राइवर जा रहा था। इसी दौरान तारों को हटाने के लिए ट्रक पर चढ़ा। इसी दौरान तारों से टकरा जाने से उसे करंट लग गया और मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर जांच में जुटी है। शव को लूणकरणसर की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की पहचान सरदारशहर निवासी तोलाराम के रूप में हुई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!