राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक आग लग जाने से किसान परिवार को नुकसान हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के चक 1 केएम की हे। जहां पर किसान परिवार आदुराम मेघवाल खेत में अपने परिवार के साथ रहता था। जहां पर शनिवार सुबह अचानक खेत में बनी झोपड़ी में आग लग गयी।

 

आग लगने से आदुराम के घर में रखा हुआ घरेलू सामान, यूरिया, खाद, राशन का सामान के साथ बाइक भी जलकर राख हो गयी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम भी पहुंची और हालात का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!