Sucide News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ससुराल गए हुए युवक द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर युवक ने रेलवे ट्रेक के पास पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर राजकीय जालान अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

मृतक की पहचान जालौर जिले के आहोर निवासी 30 वर्षीय श्रवण लुहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार श्रवण करीब डेढ़ से दो माह पहले अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल आया हुआ था। वे संगम चौराहा स्थित झुग्गियों में रहते थे और फेरी लगाकर जीवन यापन करते थे। श्रवण ने गुरुवार शाम बीकानेर जाने वाली रेल पटरियों के पास एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!