Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश की सरकार में मंत्री को कार्यकर्ता पहुंचने पर स्वागत के लिए ढूंढते रहें लेकिन मंत्री जी डिक्की से निकले। घटना बारां की है। जहां पर शनिवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहुंचे थे। जहां पर कार्यकर्ता स्वागत के लिए खड़े थे। मंत्री जी की गाड़ी पहुंचते ही गाड़ी पर नजर दौड़ाई तो मंत्री जी दिखाई नहीं दिए। जिसके बाद कार्यकर्ता काफी देर तक सोचते रहे कि मंत्री जी कहा है। कुछ क्षणों बाद दिलावर के सुरक्षा गार्ड ने कार के पीछ जाकर डिक्की खोली तो उसमें से मंत्री दिलावर बाहर आए। इसके बाद कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने दिलावर का स्वागत किया।

 

लोग सोच में पड़ गए कि आखिर मंत्री को ऐसे सफर करने की क्या मजबूरी। किसी के पूछने पर उन्होंने बताया कि कमर में दर्द के चलते पांच दिन पूर्व कोटा में चिकित्सक को दिखाया था। उन्होंने स्लिप डिस्क बताई। इसके बाद चिकित्सकों ने उनको बेड रेस्ट के लिए बोला था। बारां का कार्यक्रम पूर्व में ही निर्धारित था। इसलिए डिक्की में लेटकर आना पड़ा। दिलावर के लिए डिक्की में ही एक गद्दा लगा दिया गया था। जो कोटा से ही लेटे हुए पलायथा तक पहुंचे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!