Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के 465 आरडी के पास की है। जहां पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। जिसके चलते बाइक पर सवार दोनो युवकों की मौत हो गयी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन को भगाकर ले गया।

 

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त युवकों को संभाला। जिन्हे अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही छतरगढ़ पुलिस टीम मोके पर पहुंची और वाहन चालक के बारे में जानकारी जुटाने के लिए नाकाबंदी करवायी है। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!